चांदपुर नगर व क्षेत्र के समाज सेवी चिकित्सक डॉक्टर सत्येंद्र कुमार शर्मा ने डॉक्टर को भगवान का स्वरूप बताया तथा चिकित्सकों पर हमला करने वालों की निंदा की

0

विनोद शर्मा की रिपोर्ट

चांदपुर नगर व क्षेत्र के समाजसेवी प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सत्येंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि डॉक्टर भगवान का स्वरूप होता है। डॉक्टर की अहमियत उन लोगों से पूछो जिनके गांव में कोई डॉक्टर दूर-दूर तक नहीं होता। रात को जब दर्द उठता है मां के प्रसव का समय होता है और चिकित्सा की आवश्यकता महसूस होती है। सवारी का साधन ना हो तो वही डॉक्टर रात को उठकर रोगी को दवाई देता है। अपवाद को छोड़ दिया जाए तो भी अनेको चिकित्सक रोगी को अपना रक्त देने में भी पीछे नहीं रहते। डॉक्टर को भगवान का रूप वैसे ही नहीं कहा जाता आज देश एक ऐसी महामारी से जूझ रहा है। जिसमें अपने भी कंधा देने में बचाव करते हैं। ऐसी कोरोनावायरस से डॉक्टर नर्स उनका स्टाफ अपनी जान जोखिम में डालकर अपना कर्तव्य का निर्वाह कर रहा है। अपना फर्ज अदा कर रहा है देश में लॉक डाउन चल रहा है। हर व्यक्ति को घर में रहना अनिवार्य है फिर भी डॉक्टर बाहर संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे हैं। अधिकांश लोग उनके प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं। विगत दिनों चाहे पुलिस और प्रशासन हो चिकित्सकों नर्सों के लिए थाली बजाकर आभार प्रकट किया गया था। विडंबना देखिए कि देश के अधिकांश लोग उनका आभार प्रकट कर रहे हैं वहीं कुछ सिरफिरे पागल लोग इन लोगों का अपमान कर रहे हैं। उन पर हमले कर रहे हैं औरों की जान बचाने के लिए जोखिम उठाने वाले लोगों पर हमला सरकार को ऐसे लोगों के प्रति कठोर कदम उठाने चाहिए इंदौर में सहपलिया के लिए गई डॉक्टरों की टीम पर पथराव मुंगेर में डॉक्टर पर हमला बेंगलुरु में डॉक्टर पर हमला हैदराबाद में मेडिकल टीम पर हमला दिल्ली में डॉक्टर पर थूका गया। सोचो यदि डॉक्टर पर हमले होते रहे और उन्हें अपनी जान बचाने के लिए काम करना बंद कर दिया तो क्या होगा केवल डॉक्टरों का ही सारा फर्ज नहीं है देश के हर नागरिक का फर्ज है अपनी देशभक्ति का परिचय दें। लाक डाउन का पालन करें। लोगों का सम्मान करें।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply