स्योहारा में सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई जिसमें स्योहारा ब्राहम्ण सभा कार्यकारिणी का विस्तारीकरण किया गया

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट

सर्व ब्राह्मण महासभा की एक बैठक नगर स्योहारा के अध्यक्ष श्री संजीव भारद्वाज के निवास स्थान पर आयोजित की गई। जिसमें नगर के विप्र बंधुओं की उपस्थिति में ब्राह्मण सभा नगर स्योहारा की कार्यकारिणी का विस्तारीकरण किया गया। इसमें नगर के निम्नलिखित विप्र बंधुओं को सर्वसम्मति से दायित्व देकर ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई गई। बैठक के अंत में राजस्थान के करौली ग्राम में दबंगों द्वारा एक निर्धन ब्राह्मण की जलाकर निर्दयता पूर्वक हत्या करने पर रोष व्यक्त किया गया। तथा मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया व मृतक के परिवार वालों को इस दारुण दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में राजेश्वर कौशिक,शशिकांत शर्मा, डॉ राज बहादुर शर्मा , डॉक्टर यज्ञ दत्त गौड़, पंडित सुशील कौशिक को संरक्षक ,
संजीव भारद्वाज को अध्यक्ष, संदीप शर्मा- महामंत्री ,
योगेश शर्मा ,आशुतोष शर्मा, अमित शर्मा- उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद शर्मा- कोषाध्यक्ष
मुकुल मोहन शर्मा ,संजीव शर्मा -प्रचार मंत्री
आशीष कौशिक, मुकेश शर्मा ,वरुण कोशिक- संगठन मंत्री तथा गौरव शर्मा को आय-व्यय निरीक्षक का दायित्व सौंपा गया ।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply