उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के निधन पर स्योहारा निवासी अरुण अरुण कुमार वर्मा ने जरूरतमंदों को भोजन करा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट

स्योहारा गत 20 अप्रैल को उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प.श्याम बिहारी मिश्रा जी के निधन के बाद जहां सम्पूर्ण व्यापार जगत में शोक फैल गया था तो वहीं सोमवार को उनकी आरष्टि के मौके पर प्रदेश सँयुक्त महामंत्री अरुण कुमार वर्मा ने पूजा अर्चना के साथ सैकड़ो ज़रूरतमन्दों को भोजन कराकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की।
इस मौके पर बोलते हुए अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि स्व.प.श्याम बिहारी मिश्रा जी न केवल हमारे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बल्कि मेरे प्रेरणास्रोत, मार्गदर्शक भी थे। साथ ही उनके नेतृव में संगठन में एक महान बल और एकता थी,उनके निधन से मेरे व संगठन के लिए कभी न पूरी होने वाली एक बड़ी क्षति है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply