भाजपा मंडल कार्यकारिणी समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट✍️

किरतपुर ग्रामीण मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक कानन कुंज बैंकट हॉल किरतपुर में हुई। इसमें मुख्य अतिथि रहे पूर्व जिला अध्यक्ष विकास अग्रवाल जिला संयोजक सुनील राजपूत बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज बालियान ने की मुख्य अतिथि के साथ मंच पर रहे जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर बेगराज सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य तूफान सिंह। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री देवेंद्र सिंह तोमर ने किया। भारत माता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। तथा मंडल महामंत्री ने प्रस्ताव को पढ़ा प्रस्ताव पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी सहमति दी। कार्यक्रम में मंडल के उपाध्यक्ष मंडल के मंत्री कोषाध्यक्ष सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी प्रथम मंडल कार्यकारिणी के सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply