कलयुगी पिता ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, हुआ गिरफ्तार

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट✍️

स्योहारा :-
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक कलयुगी पिता ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री को तीन बार हबस का शिकार बनाया। पीड़ित पुत्री ने घर से भाग कर हरिद्वार में रह रही अपनी माँ को घटना की जानकारी दी। जिस पर देहरादून पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्योहारा को ट्रांसफर किया | पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में चालान कर दिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक कलयुगी पिता ने पिता पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है | घर पर अकेली 12 वर्षीय पुत्री ही रहती थ जबकि पत्नि हरिद्वार में चंडी घाट पर स्थित झुग्गी झोपडी में रह कर अपना भरण पोषण कर रही थी। इस बीच इस कलयुगी पिता ने अपनी पुत्री को तीन बार अपनी हबस का शिकार बनाया | किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर डराता था। बार बार शारीरिक शोषण से प्रताड़ित किशोरी 19 जून 2022 को घर से चुपचाप निकल कर अपनी माँ के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पीड़िता की माँ ने घटना की जानकारी रेलवे चाइल्ड लाइन काउंसलर निधि कुकरेती को दी। निधि कुकरेती दोनों माँ बेटी को लेकर जीआरपी थाना देहरादून पहुंची जहाँ निधि कुकरेती की तहरीर पर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल स्योहारा का होने पर मुकदमा स्योहारा थाने में ट्रांसफर कर दिया | मुकदमे की विवेचना कर रहे निरीक्षक संजीव चौधरी ने पीड़ित किशोरी का मेडीकल व बयान आदि की कार्यवाही की तो पीड़िता ने अपने पिता पर बार बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया | थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि आरोपी युवक कौशल शर्मा पुत्र शेखर शर्मा निवासी ग्राम मलकपुर बुढेरन स्योहारा को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर कई गंभीर धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है |

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply