नजीबाबाद डबाकरा हाल में भाजपा बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट✍️

नजीबाबाद के डवाकरा हॉल में भाजपा का “बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला” का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि व संचालन विधानसभा संयोजक संदीप तायल ने किया। कार्यशाला में सभी बूथ अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष व सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला में अपने बूथ को मजबूत करने के बारे में बताया गया बूथ स्तर पर 24 प्रकार के कार्यों से बूथ को पूर्ण रूप से सशक्त बनाना है। हर बूथ का व्हाट्सएप ग्रुप बनाना 30 अप्रैल को मन की बात का 100 वा संस्करण होने के अवसर पर प्रत्येक विधानसभा में 100 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम सामुहिक रूप से सुनने व लिंक में फोटो अपलोड करने का आग्रह किया गया। मंडल स्तर के पार्टी के मोर्चा के कार्यकर्ताओं में से कमजोर बूथों का प्रभारी बनाना मतदाता सूची का विशेषण करना नए मतदाता बनाना दूसरे दलों के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ना सभी जिला क्षेत्र व मंडल स्तर पर चार चार लोगों की टोली बनाकर कार्य करना बूथ स्तरीय 6 कार्यक्रम का आयोजन करना एनजीओ एवं सहायता समूह से जुड़े लोगों को पार्टी से जोड़ना जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ने सभी बूथों को मजबूत करने की बात कही। कार्यशाला में मुख्य रूप से कविता चौधरी जिला मंत्री बलराज त्यागी राजन टन्डन गोल्डी जिला मीडिया प्रभारी विक्रान्त चौधरी जिला संयोजक आई टी विभाग विपुल शर्मा,ब्लॉक प्रमुख चौ तापराज सिंह,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधीर भुईयार आशु अग्रवाल रुस्तम यादव नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित मण्डल अध्यक्ष जुगनेश कुमार वीरेंद्र शर्मा राजकुमार प्रजापति सुरभि सिंह,अभिषेक तड़ियाल राजीव प्रजापति हिमांशु तायल संजय सैनी, अतुल रुहेला, नीरज कुमार एड दीपक कर्णवाल मनीषा सैनी विवेक शर्मा शिवम चौहान सुभम ग्रोवर अशोक पाल, मुकुल कुमार ,वरुण आत्रेय मोनू वर्मा आदि उपस्थित रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply