अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

बिजनौर में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की आकस्मिक बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 अप्रैल 2023 अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर स्थानीय मालती नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर प्रातः 8 बजे हवन यज्ञ, गोष्ठी एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तदोपरांत नगीना में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा में सभी ब्राह्मण शामिल होंगे। जिला मुख्यालय पर 30 अप्रैल अथवा मई के प्रथम सप्ताह में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बाहर से संतो का आगमन भी होगा। शोभा यात्रा के बाद सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा में जनपद और आसपास के भारी संख्या में ब्राह्मण उपस्थित रहेंगे। नई बस्ती स्थित बाल भारती औस्कूल में पंडित संजय शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता एवं पंडित विजय वशिष्ठ के संचालन में आयोजित बैठक में सभी ब्राह्मण संगठनों के लोगों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि बिजनौर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा द्वारा ब्राह्मण महिला को प्रत्याशी बनाया जाए अन्यथा ब्राह्मण समाज डटकर विरोध प्रदर्शित करेगा। क्योंकि आज तक के इतिहास में नगर पालिका, विधानसभा अथवा लोक सभा के चुनाव में किसी भी ब्राह्मण को प्रत्याशी नहीं बनाया गया है जबकि ब्राह्मण समाज का भारी संख्या में वोट है और ब्राह्मण भाजपा का पक्का समर्थक रहा है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक वार्डों में अपने समाज के लोगों को चुनाव लड़ाया जाए।
11 अप्रैल, मंगलवार को पुनः एक विशेष बैठक नई बस्ती स्थित गणेश ठाकुर एडवोकेट के आवास पर सायं 5 बजे आयोजित की जाएगी। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मणों से भाग लेने की अपील की गई है। इस बैठक में उपरोक्त बिंदुओं पर अंतिम निर्णय लेने पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में पंडित अमरपाल शर्मा, डॉ अशोक शर्मा, डॉ श्रीमती अनुपम शर्मा, पंडित महेश चंद, राकेश शर्मा, राजेंद्र गौतम, पंडित अंबरीश शर्मा, आरडी शर्मा, योगेश कुमार, डॉ रोशन लाल शर्मा,आशीष शर्मा, विपुल शर्मा, मनोज उपाध्याय एडवोकेट, प्रमोद मिश्रा, इंजीनियर टी सी शर्मा एवं सुनील कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply