स्वर्गीय भगवंत सिंह की 16 वीं पुण्य तिथि पर यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

भगवंत ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर अनिल सिंह ने अपने पिताजी की 16वीं पुण्यतिथि मनाई। भगवंत ‘ग्रुप के चैयरमैन डॉक्टर अनिल सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय भगवन्त सिंह की सोलवीं पुण्यतिथि के अवसर पर अपने ग्राम पाहुली स्थित भगवंत फॉर्म पर बृहद यज्ञ व भंडारे का आयोजन कराया। इस याज्ञिक कार्य में डॉ अनिल सिंह के साथ उनकी धर्म पत्नी डॉ आशा सिंह व सभी ग्राम वासियों, क्षेत्र और समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में वेदों के विद्वानों द्वारा वैदिक यज्ञ संपन्न कराया गया। उसके पश्चात स्वर्गीय भगवन्त सिंह की समाधि स्थल पर सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम श्रद्धांजलि दी। बाद में भंडारे में पधारे सभी गणमान्य व्यक्तियों व ग्राम वासियों ने ब्रह्मभोज किया। डॉ अनिल सिंह बीते 16 वर्षों से अपने माता- पिता की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर यज्ञ आदि के द्वारा उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते रहते हैं। डॉ अनिल सिंह ने अपने सभी प्रतिष्ठानों की स्थापना भी अपने माता-पिता के नाम पर ही की है व ग्राम पाहुली में स्थित भगवंत फॉर्म पर अपने माता-पिता का समाधि स्थल बनवाया हैं। और उन्हीं को समर्पित किया है, उनका यह मानना हैं, कि हम सभी अपने माता-पिता का एहसान कभी नहीं चुका सकते उनके लिए हम जितना कर सकते है उतना कम है। डॉ अनिल सिंह अपने माता-पिता के नाम पर करोड़ों रुपए की स्कॉलरशिप छात्र- छात्राओं को प्रदान कराते हैं। मालूम हो कि ग्राम पाहुली में जन्मे डॉ अनिल सिंह जनपद बिजनौर के एक महान व्यक्तित्व है। मलेशिया देश में रहकर भारत सरकार के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य करने के उपरांत भी अपने देश और अपने गांव को नहीं भूले और अपने माता -पिता से प्राप्त संस्कारो से अपने समाज और देश के लिए कई महत्वपूर्ण उपलब्धिया प्राप्त की। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ प्रतिनिधि मंडल में विदेशी दौरे कर अपने क्षेत्र और अपने जनपद के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य भी करा चुके हैं।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply