स्योहारा में कांग्रेसियों ने उत्साह पूर्वक मनाया राहुल गांधी का जन्म दिन

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट✍️

स्योहारा में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अयान जावेद के निवास पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह पूर्वक और हर्षोल्लास के साथ केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर मुंह मीठा कराया बधाइयां दी और विचार व्यक्त किये।
जन्मदिन कार्यक्रम के उपलक्ष में यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव अयान चौधरी के निवास पर कांग्रेस नगर कमेटी के साथ-साथ जिला एवं प्रदेश स्तर के अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसका सफल संचालन कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष खलीक चौधरी ने किया और अध्यक्षता जिला सचिव डॉ यज्ञदत्त गौड़ ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्रीमती ओमवती और विशिष्ट अतिथि नरीता राजीव सिंह रही। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद श्रीमती ओमवती ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने ही देश को संभाला। और आने वाला समय भी कांग्रेस पार्टी का ही है क्योंकि देश के अंदर एकमात्र पार्टी कांग्रेस ही है जो सबसे ज्यादा लगातार भाजपा पार्टी और उसकी सरकार की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध कर रही है और एक अच्छे विपक्ष की भूमिका निभा रही है हमारे आदरणीय नेता राहुल गांधी जी का आज जन्मदिन है भगवान उनकी आयु लंबी करें ऐसी हमारी उनके लिये शुभकामनाएं हैं। विशिष्ट अतिथि एवं भावी प्रत्याशी नगीना लोकसभा क्षेत्र नरीता राजीव सिंह ने कहा कि आज हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है ईश्वर उनको लंबी उम्र और अच्छी सेहत दें। उन्होंने कहा आज राहुल गांधी देशवासियों के लिए जो कड़ा संघर्ष कर रहे हैं देश की जनता उसको समझ रही है इसी का परिणाम है कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है आज भाजपा सरकार की नीतियों के कारण देश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई चरम सीमा पर है देश की जनता इससे उब चुकी है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी और कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी। और देश के अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य (पीसीसी) ठाकुर आदित्य सिंह ने कहा कि सर्वप्रथम में श्री राहुल गांधी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई देता हूं और उनके लंबी उम्र की कामना करता हूं राहुल गांधी ने हर भारतवासी के दिलो को जोड़ने के लिए कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जो 5000 किलोमीटर की “भारत जोड़ो यात्रा” की है वह एक मिसाल बन चुकी है। उनकी इस यात्रा से हर भारतवासी के दिल में कांग्रेस पार्टी के प्रति एक उत्साह पैदा हुआ है जिसका परिणाम है कि कर्नाटक प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की भारी बहुमत की सरकार बनी। जिससे भाजपा की नींद उड़ गई है। और वे हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लिये रोज नई नई साजिशें रच रही हैं परंतु जनता उनकी इन साजिशों को आने वाले 2024 के लोकसभा में बेनकाब कर देगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य (पीसीसी) जफर अहमद एडवोकेट ने कहा आज राहुल गांधी जी को मै उनकी यौमे पैदाइश पर उनकी लंबी उम्र और सेहत के लिए अल्लाह से दुआ करता हूँ राहुल गांधी देश एक काबिल और शिक्षित नेता हैं उनके द्वारा देशवासियों के लिए किए जा रहे संघर्ष से भाजपा घबरा गई है उसको अपनी हार निश्चित दिखाई दे रही है राहुल गांधी के बढ़ते काफिले को रोकने के लिए तरह-तरह के रोड़े अटकाये जा रहे हैं। उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई उनका आवास छीन लिया गया परंतु जनता उनके साथ है कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाकर उनको एक तोहफा दिया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव नासिर चौधरी ने कहा राहुल गांधी की यौमे पैदाइश पर अल्लाह से उनकी उम्र और कामयाबी के लिए दुआ करता हूं। आज देश का हर नौजवान, बेरोजगार, किसान, व्यापारी भाजपा की कथनी और करनी के अंतर से परेशान है। आज सभी देशवासी राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे जमीनी संघर्ष की सराहना कर रहे है। और उम्मीद कर रहे है कि आगामी आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे और वे देश को चाहूंगी विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा गांधी परिवार देश का एक बलिदानी परिवार है इसने देश के लिए अपना बहुत कुछ कुर्बान किया है यह परिवार कभी सत्ता के पीछे नहीं भागा। कांग्रेस पार्टी मैं लोकतांत्रिक व्यवस्था है यहां सभी कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलता है।
इस सफल कार्यक्रम के लिए नगर अध्यक्ष खलीक चौधरी, जिला सचिव डॉ यगदत्त गोड़, यूथ जिला महासचिव अयान जावेद चौधरी, भारत जोड़ो यात्रा के सहयोगी उमेर जावेद चौधरी तथा सहसपुर के नगर अध्यक्ष चांद चौधरी ने कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया किया। और कहा कि आगामी होने वाले कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ता इकट्ठा होकर एक साथ जुड़ेंगे।
इस अवसर पर आर.के. सिंह रिटायर्ड आईएएस, उदयराज सिंह जिला सचिव कांग्रेस बिजनौर, रिफाकत चौधरी चेयरमैन जिला बिजनौर आर.टी.आई.कांग्रेस, बिजनौर, वरिष्ठ कांग्रेसी नौशाद अहमद उर्फ प्रिंस, मुस्तकीम अहमद मलिक पूर्व सभासद, हाजी इदरीश कुरैशी, आसिफ रईस युवा व्यापारी नेता, वहाजुद्दीन अंसारी, मतलूब चौधरी, हाफिज मुकीम अहमद, फैजान सुल्तान ,तारीफ खालिद, वसीम चौधरी ,असद चौधरी , नौशाद चौधरी , हाजी गुलजार माहेगीर, सरदार चरणजीत सिंह उर्फ रॉक्सी, जरीफ अली अंसारी फखरू मंसूरी आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply