शकुंतला महाविद्यालय चांदपुर में अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

शकुंतला महाविद्यालय चांदपुर में अमृत महोत्सव के अंतर्गत “मेरा देश मेरी माटी” कार्यक्रम का का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी छात्र छात्राओं एवम अध्यापक अध्यापिकाओं ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को शुरू करने से पूर्व अमृत कलश स्थापित किया गया। कलश के सम्मुख सभी ने पंच प्रण शपथ ग्रहण की। सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज कुमार ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर एच.जी. पाठक ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की हमारा देश सोने की चिड़िया था, और हमारे देश की शिक्षा,संस्कृति और अर्थव्यवस्था पूरे विश्व में एक अच्छे उदाहरण के तौर पर जानी जाती थी। हमे आज भी अपने देश को मजबूत करने के लिए कार्य करने चाहिए।लार्ड मैकाले की शिक्षा व्यवस्था को खत्म करना होगा। एक अच्छी शिक्षा लागू करनी होगी। खेल प्रभारी दीपक सरोहा ने कहा कि हमे संस्कारवान और चरित्रवान बनना होगा। देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए हमे अपने वैदिक साहित्य की शिक्षा को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर शिवानी शर्मा का भी सराहनीय सहयोग रहा। इस कार्यक्रम के पश्चात वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में शामिया,कुणाल, ताहर,काजल, तान्या आदि छात्र छात्राओं ने सहयोग किया। नीरज शर्मा, हर्षी अग्रवाल, अमित कुमार, अमित चौहान, नैंसी त्यागी,स्वाति शर्मा,पारुल,गुंजन,अनुराधा आदि शिक्षकगण का विशेष सहयोग रहा।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply