द हेज़लमून स्कूल चाँदपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

द हेज़लमून स्कूल चाँदपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
भारत माता की जय के नारों से गूंजा विद्यालय का प्रांगण।
द हेज़लमून स्कूल चाँदपुर में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अनिरुद्ध मित्तल, निर्देशिका श्रीमती शक्ति अनिरुद्ध मित्तल, प्राचार्या श्रीमती गरिमा सिंह, वाइस प्रिंसिपल अभिनव चौधरी, कोऑर्डिनेटर्स श्रीमती प्रेरणा चौधरी, श्रीमती प्रीति शर्मा, श्रीमती नीतू अग्रवाल ने सामूहिक रूप से राष्ट्र को सम्मान देते हुए ध्वजारोहण किया। 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना के साथ द हेज़लमून स्कूल में 77 वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। ध्वज के सम्मान में छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। देशभक्ति के इसी वातावरण में विद्यालय के छात्रों ने एक शानदार परेड का प्रदर्शन किया। विद्यालय का वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। विद्यालय प्रांगण वंदे मातरम के नारों से गूंजने लगा। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम जैसे देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य व संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने हृदय स्पर्शी एक लघु नाटिका भी प्रदर्शित की। छात्रों को संबोधित करते हुए निर्देशिका श्रीमती शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने कहा कि यह स्वतंत्रता संकल्प सिद्धि का परिणाम है देश आज उत्तरोत्तर एवं बहुआयामी विकास कर रहा है आज हमारे अभ्युदय का दिन है। आज के ही दिन देश परतंत्रता की जंजीरों से मुक्त होकर नई राष्ट्रीय शक्ति के रूप में उभरा था। हमारे तिरंगे का संदेश भी शौर्य, सच्चाई, समृद्धि के साथ-साथ प्रगतिशीलता का है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या श्रीमती गरिमा सिंह ने कहा कि हमारा देश हमेशा दुनिया के विकास के दृष्टिकोण से ही कार्य करता है। राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता कड़ी मेहनत और बलिदान से ही आज हम इस विकास को प्राप्त कर सकें हैं। तत्पश्चात वाइस प्रिंसिपल अभिनव चौधरी ने बच्चों को संबोधित किया और कहा छात्रों को देश के लिए मर मिटने व तन मन धन से राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की आवश्यकता है। अंत में छात्रों में मिष्ठान वितरित किया गया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply