स्योहारा में दशहरा मेला व रामलीला नहीं होने के कगार पर

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट

स्योहारा रामलीला मैदान में पिछले 150 वर्षों से दिन का दशहरा वह रात्रि रामलीला का मंचन होता रहा है। रामलीला मैदान में लगने वाली प्रदर्शनी की आय रामलीला कमेटी को मिलती थी जो पिछले दो वर्षों से तहसील कार्यालय में जमा किया जा रहा है। दुकानों का किराया बहुत पहले से मिलना बंद है। वर्तमान में कमेटी को कोई आय नहीं होने के कारण कमेटी रामलीला व दशहरा मेला का आयोजन कराने की स्थिति में नहीं है। मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि कमेटी को राजकोष से पैसा दिलाकर कमेटी की मदद की जाये जिससे ये १५० वर्षों पुरानी परंपरा सुचारू रूप से चलती रहे मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजवीर सिंह त्यागी उपाध्यक्ष नीटू जोशी अमर सिंह वर्मा सुनील कुमार शर्मा महासचिव महेंद्र कुमार शर्मा मंच प्रबंधक राजपाल सिंह प्रजापति पुरोहित पप्पू पंडित कानूनी सलाहकार अनुराग भटनागर लेखा जोखा निरीक्षक अविनाश जोशी कोषाध्यक्ष वरुण कुमार रस्तोगी भंडारी महेंद्र रवि सदस्य कपिल कुमार त्यागी यतेंद्र त्यागी राहुल त्यागी सचिन त्यागी आदि मौजूद रहें।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply