आधारशिला स्कूल में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

आधारशिला स्कूल में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उप-प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी एवं प्रोग्राम- कोऑर्डिनेटर बबीता त्यागी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर कार्यकम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत करते हुए विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अपने सुंदर-सुंदर गीतों, कविताओं के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये। सर्वप्रथम विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह नेगी ने हिंदी दिवस की महत्ता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इसके पश्चात शिक्षक कमलेश कुमार जोशी ने जगदीश गुप्त की कविता “संघर्ष ही जीवन है” का काव्य पाठ किया। उसके पश्चात विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता बृजभान सिंह ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध कविता “चांद और कवि” का काव्य पाठ किया। विद्यालय के रसायन शास्त्र प्रवक्ता शिवम भटनागर, वाणिज्य प्रवक्ता राहुल गोस्वामी, इतिहास प्रवक्ता आशीष शर्मा, गणित प्रवक्ता डॉक्टर भोपाल सिंह, विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सुंदरपाल सिंह, अंग्रेजी प्रवक्ता सत्येंद्र कुमार शर्मा, आकाश वर्मा, पूजा पाण्डेय,रजनी शर्मा, प्रीति चौहान, प्रीति यादव, रमा शर्मा, कृतिका, शीतल त्यागी, शालिनी शर्मा, मनोरमा तोमर, रितु गर्ग, रेनू आदि शिक्षक -शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। भूगोल प्रवक्ता कुलदीप कुमार शर्मा ने ओजस्वी वाणी से सभी के अंदर एक नई स्फूर्ति का संचार कर दिया। विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल ने भी अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी को हिंदी में दिवस की महत्ता बताई। प्रधानाचार्या अनिता शर्मा ने भी सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन शतुर्भुज पांडे ने किया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply