हेज़ल मून स्कूल चाँदपुर में मनाया गया हिंदी दिवस

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

द हेज़ल मून स्कूल में गुरुवार को हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन एक विशेष प्रार्थना सभा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नौनिहालों ने सुंदर काव्य प्रस्तुति की, तथा छात्र-छात्राओं ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन कोऑर्डिनेटर प्रेरणा चौधरी प्रीति शर्मा के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने कहा कि हिंदी का देश की स्वतंत्रता व विकास में अहम योगदान है हिंदी से ही हिंद है। विश्व की सबसे बड़ी भाषा हिंदी है। इसी अवसर पर आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिंदी गंगा से अब गंगासागर बन रही है इसमें अनेक भाषाएँ सम्मिलित थी और अनेक भाषाएँ सम्मिलित होती जा रही हैं। अपने शब्द संख्या बल के द्वारा भी हिंदी सागर बन रही है। हिंदी के बिना भारतीय समाज का पूरा ढांचा ही चरमरा जाएगा। करोड़ों भारतीयों की जान है हिंदी। इस अवसर पर हिंदी के गौरव पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय प्राचार्या गरिमा सिंह ने कहा कि हमें बच्चों को हिंदी के शुद्ध व परिष्कृत शब्दों का प्रयोग सिखाना चाहिए, जिससे वे हिंदी के मूल रूप को समझ सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हिंदी देश को जोड़ने वाली भाषा है,यह वह भाषा है जो सभी भारतीयों को एक सूत्र में बाँधती है।इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल अभिनव चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का समग्र विकास बिना हिंदी के संभव नहीं, इसलिए हमें हिंदी के प्रचार और प्रसार में और अधिक योगदान देने की आवश्यकता है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply