चांदपुर में न्याय पार्टी द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

न्याय पार्टी द्वारा पुरानी कार्य कारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गुरुवार को सातों इमली स्थित नरदेव दत्त शर्मा इनिजिनियर के निवास स्थान पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें न्याय पार्टी की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मीटिंग में काफी लोगों ने भाग लिया। सभी वक्ताओ ने अपने-अपने विचार आगामी चुनाव के संबंध में रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नरदेव शर्मा ने की। तथा मंडल एवं जनपद बिजनौर की कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमेंसुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा को मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद, राजेंद्र कुमार शर्मा को मंडल महासचिव, सुरेश कुमार धीमान व मनोज कुमार शर्मा को जिला उपाध्यक्ष बिजनौर,कपिल कुमार विश्वकर्मा को जिला सचिव बिजनौर बनाया गया।न्याय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर नरदेव दत्त शर्मा ने मीटिंग में मौजूद लोगों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में न्याय पार्टी की पहचान बनाएं तथा न्याय पार्टी के सभी पदाधिकारी और सदस्य पार्टी के लिए मिलजुल कर काम करें।इस अवसर पर पार्टी के अनेक वक्ताओं ने मीटिंग को संबोधित किया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply