किसान यूनियन भानू गुटके जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान

0

*नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट*

नजीबाबाद/ मंडावली भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र देशवाल व उसके पदाधिकारियों ने गांव गांव जाकर जनसंपर्क कर अभियान चलाकर किसानों को लखनऊ रैली के प्रति जागरूक किया। भारतीय भानु के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र देशवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के दर्जनों गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप के साथ कार्यकर्ता 11 अक्टूबर को पैदल यात्रा करते हुए मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचेंगे। और किसनो की समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ,ज्ञापन में गन्ना मूल्य बढ़ाने, नजीबाबाद चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने गुलदार के आतंक और आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने सहित कई मांगे शामिल है कार्यकर्ता 10 अक्टूबर को नजीबाबाद स्टेशन से लखनऊ रवाना होंगे। वहां लखनऊ जाकर पैदल रैली निकालेंगे और मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचेंगे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply