आधारशिला स्कूल में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती और अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

आधारशिला द स्कूल में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती और अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कैप्टन मनोज पांडे हाउस के द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस प्रार्थना सभा में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कक्षा अष्टम स की छात्रा दीप भाटिया ने अपने विचार व्यक्त किये। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विद्यालय प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उप प्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह नेगी एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर बबीता त्यागी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के भूगोल प्रवक्ता कुलदीप कुमार शर्मा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को वास्तव में एक सच्चा लोकनायक बताया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी ने भी अपने विचारों के माध्यम से जयप्रकाश नारायण को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रार्थना सभा में विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उप- प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह नेगी, प्रोग्राम-कोऑर्डिनेटर बबीता त्यागी, हाउस इंचार्ज गगन शर्मा एवं रजनी शर्मा की विशेष उपस्थित रही। विशेष प्रार्थना सभा का संचालन कक्षा द्वादश द की छात्रा सानिया तसलीम ने किया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply