शकुंतला महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत एक सेमिनार का आयोजन किया गया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

शकुंतला महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा के विभिन्न प्रावधानों व कानून की जानकारी प्रदान करना विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती के सम्मुख भगवंत ग्रुप की चेयर पर्सन डॉक्टर आशा सिंह गुलाब सिंह हिंदू स्नोत्तर महाविद्यालय के डॉक्टर अनिल वर्मा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एच जी डॉक्टर शिवानी शर्मा एवं डॉ मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में डॉक्टर आशा सिंह ने बताया कि समाज को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होगी समाज का विकास नहीं होगा साथ ही साथ उन्होंने विधिक प्रावधानों व कानून की जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एच जी पाठक ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आत्मनिर्भर होना जरूरी है जिसमें वह आर्थिक रूप से मजबूत होकर आने वाली समस्याओं का निराकरण कर सकें। मुख्य अतिथि डॉक्टर अनिल वर्मा ने बताया कि महिलाओं को सशक्त कोई समाज या व्यक्ति नहीं बना सकता है उन्हें खुद ही सशक्त बनना होगा। सरकार द्वारा बनाए गए अधिनियम का हमें निर्भय होकर प्रयोग करना चाहिए ताकि हम अपनी समस्याओं का निराकरण कर सके। डॉक्टर मनोज कुमार ने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार है और महिला को आवश्यक रूप से मानसिक शारीरिक आर्थिक रूप से शिक्षित होना चाहिए। इस कार्यक्रम में डॉक्टर शिवानी शर्मा ने छात्राओं को बताया कि हमें अपने हितों के अधिकारों का प्रयोग बिना किसी डर के करना चाहिए इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। जिसमें सानिया सुहानी सुमाइला ने अपने विचार रखें। इस कार्यक्रम में गुंजन शर्मा, अमित कुमार, अमित चौहान, पारुल, स्वाति शर्मा, नैंसी त्यागी, अंशिका, दीपक सिरोहा, नीरज शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply