हिंदू महासंघ इकाई चांदपुर द्वारा विजयदशमी के उपलक्ष में हवन यज्ञ पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

हिंदू महासंघ इकाई चांदपुर तहसील की ओर से गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी विजयदशमी के उपलक्ष में यज्ञ का कार्यक्रम किया गया। इसमें धर्माचार्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महंत रामवीर व मंडल मुरादाबाद सहप्रभारी पीयूष अरोड़ा नगर अध्यक्ष चांदपुर दीपक भारद्वाज तहसील उपाध्यक्ष संजीव एडवोकेट मोहित नगर अध्यक्ष नूरपुर डॉक्टर आसाराम नगर प्रभारी नूरपुर अक्षय यादव नगर चांदपुर मंत्री मनोज ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहित व लखपत आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर महंत रामवीर सिंह ने नवनियुक्त मंडल सह प्रभारी पियूष अरोड़ा को सम्मानित किया। हवन का कार्यक्रम रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक शिव मंदिर पर किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में महंत रामवीर नूरपुर नगर अध्यक्ष आसाराम नगर प्रभारी अक्षय यादव को भी सम्मनित किया गया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply