सहारनपुर एंटी रोमियो पुलिस द्वारा महिलाओं पर अश्लील व अशोभनीय टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

सहारनपुर से मुकेश शर्मा की रिपोर्ट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान पेज 4 के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चंद्रसेन सैनी थाना कुतुब शेर के कुशल नेतृत्व में महिला उप निरीक्षक नीतू सिंह हेड कांस्टेबल सुमन शर्मा कांस्टेबल मोंटी तोमर महिला कांस्टेबल नेहा शर्मा होमगार्ड रविंद्र कुमार एंटी रोमियो पुलिस द्वारा बस अड्डा मानक मऊ पर आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील व अशोभनीय टिप्पणी कर रहे अभियुक्त धर्मेंद्र पुत्र सुंदरलाल निवासी नगला खाड़ी बाड़ी माजरा थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर निवासी को बस अड्डा मानक मऊ से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुतुब शेर में मुकदमा अपराध संख्या 354/ 23 धारा 294भारतीय दंड विधान के तहत पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply