आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नूरपुर विधानसभा क्षेत्र निवासी विवेक चौधरी को बिजनौर कार्यकारिणी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है

0

विनोद शर्मा की रिपोर्ट

आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के अनुमोदन पर उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा बिजनौर जनपद की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता विवेक चौधरी को पार्टी की बिजनौर कार्यकारिणी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ज्ञात हो कि विवेक चौधरी पार्टी में नूरपुर के विधानसभा अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष भी रहे हैं प्रदेश के आगामी जिला पंचायत एवं 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में पार्टी के जनाधार को बढ़ाए जाने के दृष्टिगत विवेक चौधरी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उक्त जानकारी राजीव सिंह एडवोकेट प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने दी है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply