कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान के निवास पर दुष्कर्म की शिकार हुई बेटी को न्याय दिलाने के लिए मोमबत्ती जलाकर देश एवं प्रदेश सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया

0

.

विनोद शर्मा की रिपोर्ट

आज कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान के निवास स्थान पर काफी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे हुए इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दुष्कर्म की शिकार हुई बेटी को न्याय दिलाने के लिए मोमबत्ती जलाकर देश एवं प्रदेश सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान ने कहा कि जिस प्रकार से उस बेटी के साथ दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया है। इसकी जितने कड़े शब्दों में निंदा की जाए कम है। प्रदेश सरकार प्रदेश की बेटियों की हिफाजत करने में नाकाम साबित हो रही है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान कांग्रेस पार्टी के पीसीसी सदस्य रजा अस्करी रिजवी इलियास कुरेशी परवेज आलम जानेआलम खान चंदर सिंह सैनी अदनान अहमद शब्बू अहमद फहीम अल्वी नजाकत अंसारी लतीफ कुरेशी आदिल शेख नौशाद कुरेशी अमजद खान काजी शाहनवाज नईम मलिक भारी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply