विवादित शराब की दुकान हटवाने के लिये ग्रामीणों संग उपजिलाधिकारी परमानन्द झा से मिले भाजपा नेता

0

सपना वर्मा की रिपोर्ट

सभा नजीबाबाद के ग्राम रामनगर में विवादित शराब की दुकान हटवाने के लिए सैकड़ों महिला व पुरुष भाजपा नेताओं के साथ उपजिलाधिकारी नजीबाबाद परमानंद झा से उनके कार्यालय में मिले और समस्या से अवगत कराया। क्षेत्र की महिलाओं व पुरुषों ने बताया कि इस विवादित शराब की दुकान से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और बस्ती के निकट होने पर नव युवक भी नशे की लत का शिकार हो रहे है। लोग आये दिन शराब पी कर गाली गलौच करते रहते है। लोगों ने इस विवादित शराब की दुकान को हटाने की मांग की।
उपजिलाधिकारी नजीबाबाद परमानंद झा ने जांच कर तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर- भाजपा पूर्व जिला मंत्री ओमकार सिंह, भाजपा नेता भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा जिला सदस्य कमल सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगनेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, भाजपा मंडल महामंत्री किमो नरोत्तम त्यागी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनीषपाल, राजकुमार,वीर सिंह, नेमीशरण त्यागी,किरनपाल, सुमन देवी, कैलाश देवी, उर्मिला देवी, राखी रानी, वीरो देवी, सविता, नेहा, केलो देवी व पूरन सिंह आदि अनेक सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply