अखिल भारतीय कायस्थ जागृति मंच उत्तर प्रदेश का गिरजेश निगम लाला भाई को प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया

0

विनोद शर्मा की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश जिले के कानपुर महानगर निवासी प्रखर समाजसेवी एक युवा के रूप में कायस्थ समाज का गौरव बढ़ाने वाले गिरजेश निगम उर्फ लाला भाई को अखिल भारतीय कायस्थ जागृति मंच उत्तर प्रदेश का प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया जाता है।

गुरुवार को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ संयोजक सचिन श्रीवास्तव ‘सच’ ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी और उम्मीद जताई कि गिरजेश निगम (लाला भाई) अपने प्रभाव वाले कार्य क्षेत्र में संगठनात्मक कार को मजबूती देंगे। साथ ही अखिल भारतीय कायस्थ जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष / संयोजक सचिन श्रीवास्तव ‘सच’ ने सितंबर माह के प्रारंभ में ही राष्ट्रीय स्तर सहित प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति से गिरिजेश निगम को मनोनीत किया गया है। आज देश के सबसे बड़े राज्य के सबसे क्रांतिकारी जिले कानपुर महानगर से उन्होंने संगठन की कड़ी में गिरजेश निगम (लाला भाई) जी की नियुक्ति की घोषणा करते हुए आशा व्यक्त की है। कि अपनी नियुक्ति से प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने अनुभव का लाभ संस्था को अवश्य प्रदान करेंगे। गिरजेश निगम लाला भाई की नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव , उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय सचिव सुमित श्रीवास्तव , रितिक निगम , शिखर श्रीवास्तव, आशुतोष।. श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव , मोहित श्रीवास्तव समेत अखिल भारतीय कायस्थ जागृति मंच परिवार के सभी सदस्यो ने उनको फोन के माध्यम से बधाई दी।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply