नासिर अन्सारी बने समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र बिजनौर प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष

0

उत्तर प्रदेश सहित भारत के विभिन्न प्रान्तों में दो हज़ार बाइस में होने वाले विधानसभा चुनाव में कामयाबी हासिल करने के लिए राजनीतिक दल संगठन को मज़बूत बनाने में लगे हुए हैं। मुंबई में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सपा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री अबू आसिम आज़मी का ज़ोरदार इस्तक़बाल किया गया। अबू आसिम आज़मी ने समाजवादी पार्टी को ही सर्व समाज की हितैषी पार्टी बताया। बैठक के बाद सपा कार्यकर्ताओं औऱ पदाधिकारियों की मौजूदगी में अबू आसिम आज़मी ने उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर निवासी नासिर अन्सारी को समाज वादी पार्टी की प्रति निष्ठा ईमानदारी, मेहनत,लगन को देखते हुए सपा बिजनौर प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र मनोनीत किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद नासिर अन्सारी ने प्रेस वार्ता में कहा मुंबई महानगर पालिका और नगरनिगम चुनाव में सपा का परचम लहराएगा और भारी मतों से निगम चुनाव में सपा प्रत्याशियों की जीत होगी औऱ यूपी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव दो हज़ार बाइस में पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सपा नेता की नियुक्ति मुंबई में उत्तर भारतीयों में पकड़ मजबूत करने के लिए की गई है। नासिर अन्सारी की मौजूदगी में काफ़ी संख्या में मुंबई में रहने वाले बिजनौर के लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। और सपा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply