चांदपुर में नितिन गडकरी की सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाक बंगले में किया विचार-विमर्श

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी चांदपुर में जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ कर एक सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित होगा। जहां से जन विश्वास यात्रा प्रारंभ होकर जिले के अनेक स्थानों पर जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। भाजपा के जिला मंत्री विवेक कुमार ने बताया कि की जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा कर विधानसभा चुनाव का भी बिगुल बजायगें। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर नितिन गडकरी का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर विवेक कर्णवाल, पुखराज सैनी, सुरेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, मनोज शर्मा,अशोक नेताजी, रिंकू चौधरी सहित अनेक भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply