ब्लॉक जलीलपुर के ग्राम प्रधान संगठन ने सीओ चांदपुर को प्रधानों की शिकायत ना सुनने हेतु दिया शिकायत पत्र

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

ब्लॉक जलीलपुर से अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष फिरोज आलम बबलू के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम प्रधान चांदपुर कोतवाली पहुंचे और सीओ शुभ सूचित और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात की। प्रधानों ने सीओ से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु वार्ता की और अपना परिचय देते हुए उन्होंने एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि हम सभी ग्राम प्रधान हैं। ग्राम प्रधानों के साथ आए दिन बदसलूकी व शोषण हो रहा है। कई बार देखा गया है कि ग्राम प्रधान अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं। लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। और गांव प्रतिनिधित्व करने वाला प्रधान हताश होकर रह जाता है। सभी ग्राम प्रधानों ने सीओ शुभ सूचित और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार से अपील करते हुए कहा है प्रधानों की समस्याओं का समाधान उनकी शिकायत अनुसार किया जाए। इस मौके पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply