धामपुर में ब्राह्मण सम्मेलन में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्रम कल्याण परिषद प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुनील भराला रहे मुख्य अतिथि

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

धामपुर में ब्राह्मण सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश पंडित सुनील भराला ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। और ब्राह्मण समाज को एक प्लेटफार्म पर लाने व ब्राह्मण समाज की एकता पर बल दिया। इस दौरान सुनील भराला ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी जनसंख्या बढ़ाना बेहद जरूरी है। और राजनीति में हिस्सेदारी लेना भी बहुत जरूरी है तभी ब्राह्मण समाज आगे बढ़ेगा। धामपुर में नगीना मार्ग स्थित स्वास्तिक फॉर्म में ब्राह्मण सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के राज्य मंत्री एवं श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील बराला ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस दौरान सुनील बराला ने ब्राह्मण समाज को आगे बढ़ाने व भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर सुनील भराला ने बताया कि ब्राह्मण समाज को आज एक होने की बेहद जरूरत है। ब्राह्मण समाज आज इधर-उधर बिखरा पड़ा है।जिनको एक प्लेटफार्म पर लाना बेहद जरूरी है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply