भगवंत ग्रुप के चेयरमैन तथा चांदपुर विधानसभा संभावित प्रत्याशी डॉ अनिल सिंह ने नगर में बाइक रैली निकालकर कराया अपनी ताकत का एहसास

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

भगवंत ग्रुप के चेयरमैन भाजपा के संभावित प्रत्याशी डॉक्टर अनिल सिंह ने नगर में बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। मंगलवार को टेलीफोन एक्सचेंज निकट भाजपा कार्यालय से भाजपा के संभावित प्रत्याशी डॉ अनिल सिंह और भगवंत ग्रुप की चेयर पर्सन आशा सिंह ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली में डॉ अनिल सिंह एवं आशा सिंह खुली जीप में सबसे आगे तथा उनके पीछे पीछे सैकडो भाजपा कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर चल रहे थे। डॉ अनिल सिंह का नगर में जगह जगह लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बाइक रैली शीरा मंडी से शुरू होकर रोडवेज बस स्टैंड, चरण सिंह चौक, अंबेडकर चौक, नगर के मुख्य बाजार से होते हुए, बाईपास रोड से होकर भाजपा कार्यालय शीरा मंडी में पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर सैकड़ों बाइक सवार भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, डॉक्टर अनिल सिंह जिंदाबाद आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली से पूर्व डॉ अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों का सम्मान कर एक साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा आने वाले चुनाव में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ मजबूत कर पूनः सरकार बनाने में सहयोग करें।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply