राष्ट्रीय समाज कल्याण संस्था द्वारा हुआ जरूतमंदो को लिहाफ वितरण

0


स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट✍️
स्योहारा:- स्थानीय एमक्यू इण्टर कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय समाज कल्याण संस्था द्वारा लगातार 20 वर्षो कि भांति इस वर्ष भी निर्धन असहाय लोगों को लिहाफ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी वरिष्ठ चिकित्सक मनोज वर्मा व संचालन राजपाल प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्रधिकारी अजय कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय समाज कल्याण संस्था कि ओर से लगातार 21 वे लिहाफ़ वितरण कार्यक्रम को समाज हित में बताते हुए कहा है संस्था के अध्यक्ष रिफाकत चौधरी द्वारा किये गए कार्य कि सराहना की और इस लिहाफ़ वितरण को समाज की मदद करना बताया। समाजसेवा के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी मनोज वर्मा ने राष्ट्रीय समाज कल्याण संस्था को बधाई देते हुए कहा कि इस ठिठुरती ठण्ड में संस्था की ओर से बांटे गए लिहाफ किसी भूखे को खाना खिलाने कम नहीं और मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है जिसने मानव सेवा की उसने ईश्वर की सेवा की। थानाध्यक्ष आशीष तोमर ने कहा कि संस्था के लोग बधाई के पात्र हैं 21 वर्षों से गरीबों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। वहीं चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी शुऐब असलम ने कहा कि पिछला के कार्यक्रम में हम सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और निर्धन असहाय लोगों की दिल खोलकर मदद करनी चाहिए। धामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी नासिर चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नगर में होते रहने चाहिये हम सभी को गरीब लोगों को ध्यान में रखते हुए उनकी जरूरतों समझ कर उनकी मदद करनी चाहिए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रिफाकत चौधरी ने बताया है कि संस्था की ओर से 125 लिहाफ वितरण कार्यक्रम किया गया है जिसमें नगर के गणमान्य लोगों द्वारा हिस्सा भी लिया गया है उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। एड. तुफैल अहमद, महेंद्र कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार, शीशपाल सिंह, राजवीर सिंह, नजाकत चौधरी, वासिल एडवोकेट, डॉ इश्तियाक, इकरामुद्दीन, भोलू घड़ी वाले, राजवीर त्यागी, , हफीज अहमद, मनोज भटनागर, महफूज अहमद, नसीम मेंबर, मो. नजीर आदि उपस्थित रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply