अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष बने विनोद शर्मा

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा बनाए गए। अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा तथा राष्ट्रीय महासचिव शशि राज शर्मा की संस्तुति पर चांदपुर निवासी पत्रकार विनोद कुमार शर्मा को पत्रकारिता क्षेत्र में उनकी सहभागिता, ख्याति, उपलब्धियां, योग्यता, एवं क्षमताओं को देखते हुए जनपद बिजनौर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा ने विनोद कुमार शर्मा को जनपद बिजनौर की कार्यकारिणी शीघ्र घोषित करने के निर्देश दिए है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत त्यागी ने विनोद कुमार शर्मा से अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा एवं मेहनत से कार्य करने की अपील की है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply