सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर में स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के अवसर पर पुरातन छात्र कार्यक्रम मनाया गया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

चांद्पुर, 
 सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर में स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के अवसर पर पुरातन छात्र कार्यक्रम मनाया गया। बहन परिधि शर्मा,आशीष गर्ग, अक्षरा कौशिक, छवी शर्मा ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में मुख्य अतिथि अक्षी अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा भारती, विकास कुमार मुख्य वक्ता ने मां शारदा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुमार यादव जिला प्रमुख पूर्व छात्र परिषद ने किया। इस अवसर पर वीरेश्वर तोमर, मयंक माहेश्वरी एडवोकेट, विजय कुमार, आलोक मदान, नवीन महेश्वरी, आशु गोयल ने विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए विद्या भारती की विशेषताओं पर विचार रखें। सभी आचार्य ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानाचार्य सतेन्द्र  सिंह ने सभी आंगन्तुको का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व छात्र परिषद कार्यक्रम की महत्ता एवं स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाने का कारण एवं महत्व बताया।कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम से हुआ।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply