स्योहारा में व्यापार मंडल कार्यालय पर अरुण कुमार वर्मा ने व्यापारियो संग पूरी शान के साथ फहराया तिरंगा

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट✍️

स्योहारा:- 26 जनवरी देश के गणतंत्र दिवस पर जहां नगर की तमाम सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने ध्वजारोहण किया तो वहीं उ.प्र उधोग व्यापार मंडल के स्टेशन मार्ग स्थित कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने पूरी शान के साथ तिरंगा फहराया व उसको सलामी देते हुए राष्ट्रीय गान भी गुनगुनाया।
इस मौके पर बोलते हुए अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि इस बार पूरा देश 73वॉ गणतंत्र दिवस मना रहा है,उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 में इस दिन संविधान लागू किया गया था, जिसके कई कारण थे। देश स्वतंत्र होने के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान अपनाया था। वहीं, 26 जनवरी 1950 को संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया। इस दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। 26 जनवरी को संविधान लागू करने का एक प्रमुख कारण यह भी है कि सन् 1930 में इसी दिन देेश की पूरी तरह से आजादी की घोषणा की थी।इस मौके पर मनोज भटनागर,मुकेश रस्तोगी,राजपाल सिंह प्रजापति राहुल मिगलानी आदि भी मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply