नजीबाबाद उप निरीक्षक जनप्रिय गौड एवं स्व पंडित जानकी प्रसाद जोशी की आत्मिक शांति के लिए शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्माओं शांति हेतु प्रार्थना की गई

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट✍️

नजीबाबाद
उप निरीक्षक जनप्रिय गौड एवं स्व पंडित जानकी प्रसाद जोशी की आत्मिक शांति के लिए शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्माओं शांति हेतु प्रार्थना की गई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी ईशम सिंह के नेतृत्व में कोतवाली रोड स्थित अरविंद विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रभारी आईटी विभाग अवनीश जोशी एवं वरिष्ठ पत्रकार ललित जोशी के पूज्य पिताजी स्वर्गीय पंडित जानकी प्रसाद जोशी के दुखद निधन पर तथा नजीबाबाद थाने में कार्यरत बहुत ही मिलनसार मृदुभाषी युवा उप निरीक्षक जनप्रिय गौड के आकस्मिक निधन पर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। तथा दोनों दिवंगत आत्माओं के शोक संतप्त परिवारों को असीम दुख सहन करने की क्षमता हेतु ईश्वर से कामना की गई। चौधरी ईशम सिंह ने स्वर्गीय पंडित जानकी प्रसाद जोशी के सामाजिक कार्य, उप निरीक्षक चौकी इंचार्ज आदर्श नगर श्री जन प्रिय गौड़ के द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस शोक सभा में रितेश सेन जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, रणवीर सिंह निराला, शुभम प्रजापति, सुमित गुर्जर, युवा मोर्चा संजीव कुमार गुर्जर, सतीश कुमार, कृष्ण पाल सिंह, मनोज राठी, कोमल शर्मा प्रीति विश्वकर्मा अभय प्रताप सिंह गजेंद्र चौहान आदि ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply