भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक में नगर की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का बनाया मन

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट✍️

नजीबाबाद:-
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक में नगर की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने, मोर्चा जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंथन किया गया।
मृत्युंजय पाल महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा के निवास पर आयोजित बैठक में ने कहा कि क्षेत्र में मिट्टी बालू बजरी का अवैध खनन बेखौफ होकर चलाया जा रहा है। क्षेत्र की नदियों का सीना जेसीबी से छलनी किया जा रहा है जिससे नगर क्षेत्र में बाढ़ आदि आने की संभावना बनी रहती है। नगर क्षेत्र में जुआ व सट्टा खिलाकर रोड़ी मालामाल बना है। जबकि गरीबों के घर के चूल्हे भी एक टाइम भी नहीं जल पा रहे हैं। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में हजारों की संख्या में ई रिक्शा दौड़ रही हैं। जिन्हें अधिकांश नौसिखिए चालक चला रहे हैं। जिससे अन्य दुर्घटनाओं में अनेक मौतें हो रही हैं। बैठक में वक्ताओं ने इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए और जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया। इसके साथ ही मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन राजपूत के भव्य स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी मंथन किया गया।
नगर अध्यक्ष ललित पाल की अध्यक्षता व महामंत्री मृत्युंजयपाल के संचालन में आयोजित बैठक में मीडिया प्रभारी संजय जैन, मंत्री मनमोहन कश्यप, कपिल कुमार व वीरवती तथा जी पी सिंह , जे पी प्रसाद आदि सदस्यों ने अपने विचार रखे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply