डॉक्टर संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बाजी जीत कर अपने अपने विद्यालय का नाम रोशन किया एचआईसी का छात्र उज्जवल वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता में रहा प्रथम

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

डॉक्टर संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बाजी जीत कर अपने अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश इंग्लिश स्कॉलर्स एसोसिएशन, बिजनौर के तत्वाधान में आयोजित जनपदीय महादेवी वर्मा एवं डॉक्टर संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिताओं में कुमारी रुकैया नाज एवं उज्जवल वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शनिवार को हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में उत्तर प्रदेश इंग्लिश स्कॉलर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में जनपदीय महादेवी वर्मा एवं डॉ संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रविंद्र कुमार शर्मा प्रधानाचार्य हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर ने कहा कि महादेवी वर्मा और डॉक्टर संपूर्णानंद न केवल कवि एवं विद्वान लेखक हुए हैं अपितु वे एक युग निर्माता थे। दोनों ही लेखकों ने अपनी लेखनी से हिंदी एवं अंग्रेजी साहित्य सृजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम संयोजक एवं एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि महादेवी वर्मा को आधुनिक मीराबाई कहा जाता है। उनका साहित्य सदाबहार है। डॉक्टर संपूर्णानंद न केवल एक मूर्धन्य लेखक हुए हैं बल्कि उन्होंने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा एवं दशा प्रदान की है। डॉक्टर संपूर्णानंद उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर चुके हैं।
महादेवी वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता में रहमानिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की कुमारी रुकैया नाज प्रथम, हिंदू इंटर कॉलेज के दीपक गिरी द्वितीय तथा रहमानिया गर्ल्स इंटर कॉलेज चांदपुर की कुमारी फरहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डॉक्टर संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता में हिंदू इंटर कॉलेज का उज्जवल वर्मा प्रथम स्थान पर रहा। रहमानिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की कुमारी हुदा ने द्वितीय तथा कुमारी मंजीरा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इन प्रतियोगिताओं में जनपद के छह विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को हिंदू इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रेमपाल सिंह, मदनपाल सिंह, अवनीश भटनागर, डॉ महेंद्र सिंह त्यागी, संगठन के जिला महासचिव गुरचरण सिंह, परवीन अख्तर एवं शगुफ्ता जैदी ने संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों की शानदार उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply