हेज़लमून स्कूल चाँदपुर में स्वच्छता अभियान के तहत रैली का हुआ आयोजन

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा कीरिपोर्ट

द हेज़लमून स्कूल चाँदपुर में 6 सितंबर 2024 से ‘स्वच्छता अभियान सप्ताह‘ का कार्यक्रम चल रहा था, जिसका उद्देश्य सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। इसी क्रम में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा आठ, कक्षा नौ तथा कक्षा ग्यारह के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर समाधि स्थल तक पहुँची। संपूर्ण परिसर ‘स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’, ‘हम सबने यह ठाना है। भारत को स्वच्छ बनाना है। जन जन को दो यह संदेश, स्वच्छ सुंदर हो अपना देश। आदि नारों से गूँज उठा। इस रैली का प्रमुख उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागृति लाना है। वाइस प्रिंसिपल डॉ० अभिनव चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता अभियान वह अभियान है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया था, एक महत्वपूर्ण स्वच्छता अभियान है जो भारत को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का लक्ष्य रखता है। इस अभियान के तहत, सरकार ने विभिन्न स्वच्छता उपकरणों की व्यवस्था की है, जैसे कि शौचालय, जल संरचनाएं, और कचरा प्रबंधन। इसके साथ ही, जनता को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया जाता है। विद्यालय प्राचार्या गरिमा सिंह ने भी स्वच्छ भारत अभियान के महत्त्व व उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य भारतीय नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इसके तहत साफ-सुथरे रहने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है और हमें अपने आसपास के माहौल को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए काम करना चाहिए। विद्यालय निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने भी स्वच्छ भारत अभियान के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने देश को स्वच्छता के मामले में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह अभियान न केवल देश को स्वच्छ बनाने में मदद करता है, बल्कि लोगों को स्वच्छता के महत्व को समझाने और उसे अपनाने के लिए प्रेरित भी करता है। स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से हम सभी को एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत की ओर बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply