उज्जैन अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़ने एवं जोड़ने के लिए उज्जैन में महर्षि परशुराम आश्रम से शुरू हुई पदयात्रा संपन्न

0

उज्जैन से अनुराधा शर्मा की रिपोर्ट

उज्जैन अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़ने एवं जोड़ने के लिए उज्जैन में महर्षि परशुराम आश्रम से की पदयात्रा हुई संपन्न। आओ साथ चले अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ द्वारा किया गया नवाचार समाज के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है।
समाज के सदस्यों को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने एवं जोड़ने के लिए सामाजिक संबंधों का महत्व प्रतिपादित करने के लिए तथा सामाजिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से महर्षि परशुराम आश्रम उज्जैन से महासंघ ने आओ साथ चले अभियान की शुरुआत की।इस पदयात्रा के द्वारा महासंघ एवम महर्षि परशुराम आश्रम उज्जैन तथा श्री औदुम्बर ब्राह्मण महासभा उज्जैन ने एक इतिहास रच दिया।
उज्जैन के जिस मोहल्ले जिस मार्ग से यह यात्रा निकली लोग आश्चर्य एवं खुशी के साथ देख रहे थे स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा के द्वारा पद यात्रियों का स्वागत किया गया ।यात्रा में सबसे आगे डीजे गाड़ी पर औदुम्बर औदुम्बर हम हैं औदुम्बर ब्राह्मण गीत पूरे जोर शोर से बज रहा था, इसके पीछे डेढ़ सौ बटुक महासंघ परशुराम आश्रम एवं महासभा उज्जैन के बैनर लेकर चल रहे थे। समाज के सैकड़ो महिला, पुरुष, युवा अपने हाथों में विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखे हुए प्ले बोर्ड लेकर चल रहे थे, जैसे समाज सेवा शौक नहीं जुनून होना चाहिए,समाज से लेना ही समाज को नहीं देना भी जरूरी है,समाज सामाजिक संबंधों का गुलदस्ता है देश धर्म एवं समाज हमारी पहचान है, भारत माता की जय, भारतीय संस्कृति संस्कार एवं परंपराओं का पालन करें आदि।
पदयात्रा की शुरुआत में महासंघ का ध्वज वंदन अध्यक्ष प्रदीप जोशी द्वारा किया गया,सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गान किया गया। महर्षि परशुराम आश्रम उज्जैन के अध्यक्ष मन्नालाल पाठक ने स्वागत भाषण किया महासंघ के महासचिव उमेश द्विवेदी ने पदयात्रा की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला, शंख ध्वनि के साथ पदयात्रा प्रारंभ हुई। आओ साथ चले पदयात्रा में उज्जैन शहर व जिले के सामाजिक सदस्यों के अतिरिक्त इंदौर के 60 से अधिक सामाजिक सदस्य तथा देवास के अनेक सदस्यो ने सहभागिता की। सभी पद यात्रियों का महासंघ के महासचिव उमेश द्विवेदी ने फूलो से स्वागत किया।
पदयात्रा की भव्यता एवं विशालता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि एक किनारा पिपली नाका पर था तो दूसरा किनारा महर्षि परशुराम आश्रम पर था।
बारिश में भी पद यात्रियों का उत्साह ठंडा नहीं हुआ
कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश ने पदयात्रियों का लगातार स्वागत किया कतार बद्ध अनुशासन में चल रहे पद यात्रियों ने आओ साथ चले के उद्देश्य एवं लक्ष्य को साकार करते हुए महासंघ के इस अभिनव प्रयोग को सार्थक सिद्ध कर दिया।
लगभग 1 घंटा 45 मिनट तक पदयात्रियों ने उज्जैन शहर में भ्रमण किया। आओ साथ चले पदयात्रा के पथ प्रदर्शक थे युवा साथी अभिजीत दुबे एवं ललित शर्मा।
जैसे ही पदयात्रा पुनः महर्षि परशुराम आश्रम में लौटी *आश्रम की ओर से सर्वश्री मन्नालाल पाठक अध्यक्ष, मणि शंकर पाठक सचिव, सतीश दुबे हिंगोनिया वाले उपाध्यक्ष, संजय दुबे कोषाध्यक्ष ,डॉक्टर शरद दुबे निर्माण समिति एवं ईश्वर लाल शर्मा, वीर नारायण जोशी, डॉक्टर सुरेंद्र पाठक, चंद्र प्रकाश जोशी, दिनेश जोशी, चंद्रभागा पाठक, अभिजीत दुबे, ललित शर्मा , प्रतीक द्विवेदी एवं उज्जैन महासभा के अध्यक्ष श्रीमती कौशल दुबे ने पुष्प वर्षा करके शानदार स्वागत किया।*
महासंघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि महासंघ समग्र समाज के विकास एवं एकता के लिए संकल्प बढ़ है आओ साथ चले इसी दिशा में एक कम एवं प्रयास है आओ साथ चले का अगला कदम दसई में रहेगा।
महासचिव उमेश द्विवेदी ने महर्षि परशुराम आश्रम एवं उज्जैन महासभा के द्वारा किए गए सहयोग की प्रशंसा करते हुए इन्हें बधाई दी। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दिनेश दुबे एडवोकेट ने कहा की महासंघ महासभाओ की प्रतिनिधि संस्था है और हमारा कार्य सभी महासभाओं के साथ मिलकर समाजोपयोगी कार्य करना है। श्री औदुम्बर ब्राह्मण महासभा इंदौर के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं महासभा नागदा के अध्यक्ष सुरेश उपाध्याय ने महासंघ एवं महर्षि परशुराम आश्रम तथा महासभा उज्जैन को आओ साथ चले के सफल संचालन के लिए बधाई दी।और महासभा उज्जैन की अध्यक्ष कौशल दुबे ने कहा कि हम महासंघ के साथ कम से कदम मिलाकर हमेशा चलते रहेंगे। महर्षि परशुराम आश्रम के अध्यक्ष मन्नालाल पाठक ने आश्रम के विकास एवं भावी योजनाओं तथा मंदिर निर्माण के बारे में बताते हुए सभी से दान एवं सहयोग की अपील की। सर्वश्री मणिशंकर पाठक, सतीश दुबे ,वीर नारायण जोशी ,डॉक्टर शरद दुबे, सहित रेखा दुबे किरण परसाई , किरण दुबे, किरण शर्मा डीएसपी उज्जैन आदि ने भी विचार रखें।

महासंघ के कोषाध्यक्ष डीके जोशी देवास एवं देवास के ही नरेंद्र जोशी, स्वप्निल चौधरी तथा औदुम्बर वाणी के प्रकाशक विपिन चौधरी ने प्रस्ताव रखा की आओ साथ चले का एक पड़ाव देवास में भी होना चाहिए। डी के जोशी ने अपने सुमधुर कंठ से एक बहुत ही कर्ण प्रिय भजन भी सभी को सुनाया
इसी समय वर्षा जोर शोर से होने लगी वंदना शर्मा, आशुतोष शर्मा, प्रदीप जोशी आदि अपने आप को नृत्य करने से नहीं रोक पाए।
जलपान एवं स्वादिष्ट भोजन आश्रम द्वारा सभी पद यात्रियों के लिए प्रातः 9 बजे पोहा एवं चाय की व्यवस्था की गई थी तथा समापन पर स्वादिष्ट एवम लजीज भोजन रखा गया था।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply