सहारनपुर में अवैध निर्माणाधीन कॉलोनी पर विकास प्राधिकरण ने लगाई सील, अवैध निर्माणकर्ताओ में मचा हड़कंप

0

  • सहारनपुर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

    सहारनपुर: अवैध तरीके से बनाई जा रही कालोनी पर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने सील लगाई, सरकारी कार्यवाही से अवैध निर्माण कर्ताओं में मचा हड़कंप
    जनपद सहारनपुर में पेट्रोल पंप के सामने निवादा रोड पर नौशाद नामक व्यक्ति द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है जिसके चलते दबंग प्रॉपर्टी डीलर द्वारा सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। वहां के स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि कई बार विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को इसकी शिकायत की गई है। लेकिन इन अवैध निर्माण कर्ताओं पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।जब इसका पता वहां के स्थानीय पत्रकारों को लगा तो उन्होंने अवैध कब्जाधारी दबंगों के विरुद्ध खबरें प्रकाशित की। खबरें प्रकाशित करने पर उन दबंग प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा पत्रकारों को भी फोन कर धमकियां दी गई है। लेकिन अपनी किरकिरी बचाने के लिए विकास प्राधिकरण के अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने बुधवार को देर शाम अवैध तरीके से बनाए जा रहे निर्माण कार्य पर सील लगा दी। विकास प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध निर्माण कर्ताओं में खलबली मच गई और वह अपने जोड़-तोड़ में लग गए।अब देखना यह है कि यह सील स्थाई रूप से लगाईं गई है या उन दबंगों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

  • वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

    Leave A Reply