भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी का ग्राम तालिबपुर (चांदपुर) में पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी का जनपद बिजनौर अन्तर्गत ग्राम तालिबपुर मे पहुंचने पर ग्राम वासियो ने फूल मालाओ से स्वागत किया। ततपश्चात ग्राम में किसान चौपाल लगाकर क्षेत्र की समस्याएं सुनकर उनका निवारण कराया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चांदपुर क्षेत्र के किसानों से अपना शोषण न सहने का संकल्प दिलाते हुए कहा की आज यदि समाज मे कोई वर्ग कमजोर है तो वह किसान है क्योंकि किसान जिन फसलों को पैदा करता है उनके भाव भी सरकारों या आढ़तियों से पूछ कर अपनी फसल को बेचता है जबकि कोई भी कारखाने वाला जो भी यन्त्र बनाता है तो उसके रेट वह स्वयं तय करता है कहने को तो भारत आजाद हो चूका है लेकिन भारत का किसान आज भी गुलामी सह रहा है जबकि ये कानूनन गलत है चांदपुर क्षेत्र के किसानों ने हुंकार भरते हुए कहा कि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले किसान अपनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। इस अवसर पर चौधरी भवर सिंह को जिलाध्यक्ष एवं प्रिंस चौधरी को युवा जिलाध्यक्ष के साथ साथ 25 लोगो की कार्यकारिणी तैयार की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय वीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि चौधरी,प्रदेश प्रभारी कपिल चौधरी, मंजीत चौधरी, जगदेव सिंह, अनिल चौधरी, ऋषिपाल सिंह,यशवीर प्रधान जी,भवी सिंह, कविंद्र सिंह, होरम सैनी, अंकित, अतुल, नकुल, हैप्पी, संजीव, तरुण, सीमा चौधरी, कुसुमलता, आदि सेकड़ो किसान आदि मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply