भगवंत ग्रुप के अध्यक्ष डॉ अनिल सिंह ने भगवंत पब्लिक स्कूल में अपने माता-पिता की प्रतिमा का कराया अनावरण

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

शनिवार को भगवंत ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह ने अपने पिता स्व. भगवंत सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अपने ग्राम पाहुली स्थित भगवंत फॉर्म पर यज्ञ व भंडारे का आयोजन कराया। इसी के साथ ही उन्होंने भगवंत पब्लिक स्कूल में अपने माता-पिता की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस याज्ञिक कार्य में डॉ. अनिल सिंह के साथ उनकी धर्म पत्नी डॉ. आशा सिंह, पुत्र विभांशु, विक्रम सिंह पुत्रवधु अंजलि सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्य के साथ अनेक ग्राम वासियों, क्षेत्र और समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। यज्ञ के बाद स्व. भगवन्त सिंह की समाधि स्थल पर सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। बाद में भंडारे में पधारे सभी गणमान्य व्यक्तियों व ग्रामवासियो ने ब्रहम भोज किया। डॉ. अनिल सिंह बीते 17 वर्षों से अपने माता-पिता की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर यज्ञ आदि द्वारा उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते रहते हैं।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply