जेपी पब्लिक स्कूल में जनसंख्या दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

0

चैनल चीफ विनोद शर्माकी रिपोर्ट

जेपी पब्लिक स्कूल में जनसंख्या दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया
क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जेपी पब्लिक स्कूल धनोरा रोड चांदपुर में आज सुबह विश्व जनसंख्या दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चैयरमेन विकास गुप्ता व प्रधानाचार्य विकास चंद्र कंडवाल व कोऑर्डिनेटर रूपा त्यागी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना सभा का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना सभा में जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए अनेक स्लोगनो द्वारा सुझाव दिए।
विद्यालय के चैयरमैन विकास गुप्ता ने भी जनसंख्या दिवस पर कहा कि अधिक जनसंख्या के कारण प्राकृतिक संसाधनों पर बहुत अधिक दबाव पड़ रहा है। इन संसाधनों के बढ़ते उपयोग से ये संसाधन तेजी से खत्म हो रहे हैं। बढ़ती आबादी की मांग को पूरा करने के लिए कृषि को संघर्ष करना पड़ रहा है। खेत, पौधे, पेड़ और स्रोत सभी दबाव में हैं, जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया, कोऑर्डिनेटर रूपा त्यागी ने अपने विचार छात्र- छात्राओं के साथ साझा किए। प्रार्थना सभा में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply