जेपी पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी शब्दावली मीनिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

शिक्षण संस्थान जेपी पब्लिक स्कूल धनोरा रोड चांदपुर में आज अंग्रेजी शब्दावली मीनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चैयरमेन विकास गुप्ता, विद्यालय के प्रबंधक आर्यन गुप्ता, प्रधानाचार्य विकास चंद्र कंडवाल व कोऑर्डिनेटर रूपा त्यागी की उपस्थिति में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया ,
जिसमें कक्षा पांच से युसूफ हसन प्रथम स्थान, देवीन द्वितीय स्थान व मन तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, कक्षा छ: से दर्शा परवीन प्रथम स्थान, आराध्या शर्मा द्वितीय स्थान, काव्य चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, कक्षा सात से पारस प्रथम स्थान, काव्य द्वितीय स्थान, आलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, कक्षा आठ से आयुष तोमर प्रथम स्थान , फरहान द्वितीय स्थान ,सादिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय के चेयरमैन विकास गुप्ता,प्रबंधक आर्यन गुप्ता व विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रथम स्थान ,द्वितीय स्थान ,व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को आशीर्वाद दिया, एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अतं में विद्यालय के चेयरमैन विकास गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया व भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए उत्साहित किया, एवं प्रधानाचार्य विकास चंद्र कंडवाल ने जज की अहम भूमिका निभाई, कोऑर्डिनेटर रूपा त्यागी ने जज का पद कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाया, इस प्रतियोगिता में विद्यालय के अंग्रेजी अध्यापक उपस्थित रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply