गायत्री महा यज्ञ का विधि-विधान से संपन्न हुआ भूमि पूजन

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के फील्ड में 10 नवंबर से 13 नवंबर तक होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन आज विधि विधान से संपन्न हुआ।
दिव्य कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंधक इंजीनियर पी सी मित्तल एवं जगत शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। गुरु सत्ता का पूजन हिंदू इंटर कॉलेज के अध्यक्ष अरविंद मित्तल ने किया। कलश पूजन राजेश त्यागी ने किया। मां गायत्री का पूजन रचना त्यागी एवं कविता त्यागी ने किया।
मंचासीन विनोद चौहान राजकुमार सिंह देवेंद्र सिंह धर्मपाल सिंह एवं महिपाल सिंह ने कुशलता पूर्वक भूमि पूजन संस्कार एवं पंच कुंडीय यज्ञ के कर्मकांड बड़े सुंदर ढंग से कराए। उनके सरल एवं प्रेरक व्याख्यानों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। अरविंद कुमार, राहुल बंसल , सुरेश शर्मा, राकेश कुमार , सत्येंद्र कुमार ने सपत्नी मुख्य यजमान की भूमिका निभाई।
संचालन समिति के सदस्यों सुरंजीव त्यागी, सुबोध गुप्ता, विनेश त्यागी, रामनिवास यादव, मंजू त्यागी, कविता त्यागी, रचना त्यागी,मीनू शर्मा ने भूमि पूजन के कर्मकांड कराए। मंचासीन आचार्य ने सभी देवी देवताओं का आह्वान कर 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने के लिए विशेष प्रार्थना की।
यज्ञशाला की व्यवस्था शशि बाला ने बनाई।
समर सिंह, जिला समन्वयक पुखराज सिंह, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, के के गुप्ता ,डॉ दिवाकर, राहुल बंसल,अक्षय रस्तोगी, आशु गोयल, अजय मित्तल, अविनाश बिश्नोई , चौधरी वीरेंद्र सिंह, अशोक शर्मा,पुष्पा यादव, शकुंतला देवी , संतोष सनाढ्यया, भूमिका जैन ,प्रियंका अग्रवाल, कविता अग्रवाल आदि भूमि पूजन में उपस्थित रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply