ग्राम गंधोर में भारतीय ब्राह्मण सभा की मीटिंग का हुआ आयोजन भारतीय ब्राह्मण सभा द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

भारतीय ब्राह्मण सभा की एक बैठक ग्राम गंधौर में आयोजित हुई। ब्लॉक जलीलपुर अंतर्गत ग्राम गंधौर में पं डॉक्टर दिग्विजय शर्मा के प्रतिष्ठान पर भारतीय ब्राह्मण सभा की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ब्राह्मण बंधुओ से अपनी एकता बनाए रखने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने ब्राह्मणों से अपने माथे पर तिलक लगाने तथा जनेऊ धारण करने का आवाहन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित रविंद्र संघर्षी ने ब्राह्मण को मनुष्य नहीं ऋषियों की संतान बताया। वही पंडित डा मुनेश चंद शर्मा ने ब्राह्मण सभा द्वारा परिचय पत्र जारी किए जाने की भी मांग की।भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष कृष्ण वीर फौजी ने बताया कि अब ग्रामीण ब्राह्मण बंधुओ के साथ मीटिंग का आयोजन भी किया जाया करेगा। बैठक में ब्राह्मण बंधुओ ने आपस में प्रेम भाई चारे के साथ रहना तथा अपनी एकजुटता का परिचय देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में भारतीय ब्राह्मण सभा द्वारा करीब दो दर्जन वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित देवेंद्र शर्मा ने की तथा मुख्य अतिथि पंडित रविंद्र संघर्षी रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्णवीर फौजी ने किया। इस दौरान विनोद शर्मा पत्रकार रविंदर भारद्वाज संघर्षी डॉ विनोद कुमार शर्मा डॉ दिगविजय शर्मा प्रभास चंद मिश्रा पंडित देवेंद्र शर्मा मनोज शर्मा संदीप शर्मा मुनेश चंद शर्मा पंकज कौशिक शिवम शर्मा लवी शर्मा विशाल शर्मा पंडित भूपेंद्र शर्मा कृष्ण कुमार शर्मा विमल कौशिक डॉ विपिन कुमार शर्मा सागर दत्त शर्मा विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply