लकड़ी से भरी फंसी हुई ट्रैक्टर ट्राली को निकालने के चक्कर में दूसरा ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

0

विनोद शर्मा की रिपोर्ट

फंसी ट्रैक्टर ट्राली को निकालने के चक्कर में स्वयं का ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त समाचार के अनुसार रंजीत सिंह पुत्र रूपराम निवासी मल्लूपुरा थाना असमोली जिला संभल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है। कि उसका लड़का गनपत 3 जून को एक लकड़ी ठेकेदार के खुशामद करने पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली फंसी हुई को निकालने चला गया। ट्रैक्टर द्वारा जोर लगाने पर उसका ट्रैक्टर पलट गया जिससे ट्रैक्टर चालक गनपत ट्रैक्टर के नीचे दब गया ग्रामीणों ने प्रयास करके उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर पुलिस को सौंपा पुलिस ने मुरादाबाद साईं अस्पताल में उसे भर्ती करा दिया है। जहां पर उसके लड़के की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। रंजीत सिंह ने लकड़ी ठेकेदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply