मध्य प्रदेश प्रभारी, अनुराधा शर्मा की रिपोर्ट
महर्षि परशुराम आश्रम उज्जैन के निर्माण कार्य को गति देने के लिए शांति वाटिका बड़नगर में बैठक बुलाई गई। महर्षि परशुराम आश्रम के अध्यक्ष मन्नालाल पाठक की अध्यक्षता में निर्माण समिति के अध्यक्ष घनश्याम जोशी कि उपस्थिति के साथ बड़नगर के प्रवीण शुक्ला, महेश शांति वाटिकाबड़नगर में बैठक आयोजित हुई। आश्रम के फाउंडर मेंबर स्वर्गीय राधेश्याम शुक्ला के त्रिपिंडी कार्य परिवार द्वारा संपादन पश्चात आमंत्रित समाज जनो को भोजन कार्य संपन्न कराया गया। भोजन प्रसादी में उपस्थित समाज के वरिष्ठ फाउंडर मेंबर रमेश चंद्र शुक्ला तथा बाबूलाल उपाध्याय के साथ आश्रम कि प्रबंध कार्यकारिणी ने भोजन ग्रहण किया।
बैठक अध्यक्ष की स्वीकृति के साथ सचिव मणिशंकर पाठक द्वारा संबोधित किया। आश्रम के वरिष्ठ न्यास सदस्य स्वर्गीय राधेश्याम शुक्ला को उपस्थित सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी, और स्व. सत्यनारायण पाठक, स्वर्गीय आनंदीलाल शर्मा, स्वर्गीय नाथूलाल जोशी, स्वर् राम प्रसाद दुबे, स्व. पूर्णाशंकर जोशी, ओर सभी फाउंडर सदस्यों को स्मरण किया गया।
बाबा महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में ब्राह्मण समाज द्वारा निर्माण होने जा रहा महर्षि परशुराम आश्रम उज्जैन की ओर समाज एक आशा भरी नजर से देख रहा है समाज के समस्त समाज जन समस्त महासभा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की अहम भूमिका होगी। आश्रम निर्माण में आप सभी की भागीदारी हमेशा हमेशा के लिए यादगार बन के रहेगी। अतः आप लोग का मार्गदर्शन महर्षि परशुराम आश्रम निर्माण समिति को मिले इसी आग्रह के साथ महर्षि परशुराम आश्रम के निर्माण समिति अध्यक्ष घनश्याम जोशी रंगवासा द्वारा यह आश्वासन भी दिया कि जिन्होंने दान दिया है, उनके शिलालेख भी लगेंगे और बाउंड्री वॉल गेती पूजा निर्माण में जो बैठे थे उनके भी शिलालेख लगेंगे तथा जो भी बढ़-चढ़कर आश्रम निर्माण में सहयोग प्रदान करेंगे उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। ताकि उनके नाम चिरकाल के लिए अमर हो जाएंगे। इस कार्य के लिए महासभा और उनकी कार्यकारिणी आगे आकर के आश्रम निर्माण की गति को तेज रफ्तार देने के लिए साथ देने का आग्रह किया। नारायण उपाध्याय, रमेश शुक्ला, महेश शुक्ला एवं परिवार, कौशल दुबे अध्यक्ष उज्जैन द्वारा पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। आप सभी के आश्वासन से निर्माण समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सभी सदस्यों ने प्रसन्नता प्रकट की। आश्रम के उपाध्यक्ष सतीश दुबे हिंगोनिया द्वारा आश्वासन दिया कि कार्य प्रारंभ होने के बाद धन का भी प्रबंध होगा और किसी प्रकार से कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।
बैठक में आज मुख्य रूप से उपस्थित सदस्य मन्नालाल पाठक, सतीश दुबे हिंगोनिया, मणिशंकर पाठक, घनश्याम जोशी, सुरेश द्विवेदी, संजय दुबे बेटमा, शरद दुबे, कौशल दुबे, प्रवीण शुक्ला, सत्यनारायण दुबे, श्यामसुंदर जोशी, ललित शर्मा, अमित दुबे, भालचंद दुबे गजेंद्र जोशी, सत्यनारायण जोशी, दिलीप दुबे, बाबूलाल जोशी आदि मौजूद रहे। श्राद्ध पक्ष के पश्चात पुन: अगली मीटिंग आयोजित की जायेगी उसमें समाज के सभी वरिष्ठ जनों को आमंत्रित कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा।
बैठक मैं उपस्थित सभी सदस्यों का कौशल दुबे महासभा अध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया।