धामपुर से वर्तमान विधायक अशोक राणा ने भाजपा की सरकार बनने का किया दावा, अशोक राणा जनता के दिलों पर कर रहे हैं राज

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

धामपुर विधानसभा से वर्तमान विधायक अशोक राणा फिर से मैदान में है। और क्षेत्र की जनता के दिलों पर छाए हुए हैं। विधायक अशोक राणा अपने आप में एक अलग पहचान रखते हैं जिसे विधानसभा ही नहीं जनपद बिजनौर का बच्चा-बच्चा जानता है। फिलहाल एक बार फिर से विधायक अशोक राणा ने भाजपा से टिकट की दावेदारी की है। जनपद बिजनौर के राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले भाजपा से धामपुर विधायक अशोक राणा ने फिर से चुनावी मैदान में छलांग लगा दी है। अशोक राणा भाजपा से वर्तमान में धामपुर से विधायक है।और पूर्व में भी दो बार विधायक रह चुके हैं धामपुर विधानसभा से विधायक अशोक राणा लोकप्रिय विधायक हैं। जिन्हें जनता हमेशा अपना भरपूर समर्थन देकर चुनाव जिताती है। और अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के अंदर बिजली घर सड़क निर्माण करोड़ों रुपए की लागत से आईटीआई कॉलेज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व कई ऐसे विकास कार्य कराए हैं जिससे जनता अच्छी तरह वाकिफ है। फिलहाल विधायक अशोक राणा जनता के दिलों पर राज कर रहे हैं और जनता के बीच जाकर जनसंपर्क साध रहे हैं। विधायक अशोक राणा ने बताया कि इस बार फिर से भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply