ब्राह्मण जागृति फाउंडेशन शाखा हल्दौर का हुआ गठन

0

हलदौर से बृजेश चंद्र शर्मा की रिपोर्ट✍️

हल्दौर:-
आज रविवार को ब्राह्मण जागृति फाउंडेशन उत्तर प्रदेश शाखा हल्दौर की एक आवश्यक बैठक का आयोजन बड़े शिव मंदिर धर्मशाला में संतोष भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम को दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये और माला अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैठक में ब्राह्मण जागृति फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की उपलब्धियां और उद्देश्यों को नगर अध्यक्ष शशांक कौशिक ने विस्तार पूर्वक बताया। तथा ब्राह्मणों की एकजुटता पर बल दिया। बैठक का संचालन संयुक्त रुप से शशांक कौशिक व विनय मोहन शर्मा जी ने किया बैठक में सर्व सहमति से ब्राह्मण जागृति फाउंडेशन उत्तर प्रदेश हल्दौर की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। जिसमें संतोष भारद्वाज, रतीश चंद्र शर्मा , विपिन शर्मा संरक्षक, शशांक कौशिक नगर अध्यक्ष, डॉक्टर नवीन शर्मा उपाध्यक्ष, सुरेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष, संजय कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, अंशुल शर्मा उपाध्यक्ष, प्रदीप कौशिक कोषाध्यक्ष, विनीत वशिष्ठ संगठन मंत्री, अदित कौशिक मंत्री, विनय मोहन शर्मा मीडिया प्रभारी, गौरव भारद्वाज लेखा निरीक्षक, कपिल शर्मा प्रचार मंत्री, उधर संरक्षक महोदय विपिन कुमार शर्मा ने बताया की अगली बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार होना बाकी है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply