सहारनपुर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
सहारनपुर क्षेत्र अन्तर्गत नागल शनिवार को स्टेट हाईवे के गांव बसेडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सचिव अशोक सैनी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि गरीब, मजदूर व दलित विरोधी प्रदेश सरकार प्रदेश में जातिवाद का जहर घोल रही है। जिससे जनता ऊब चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने तथा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुटने के लिए प्रेरित किया।
प्रदेश सचिव अशोक सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ताविहीन कर कांग्रेस का परचम लहराना हमारा एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। इस दौरान राहत खली, अजय त्यागी, दीपक सैनी, अजय सैनी, छत्रपाल सैनी, अभिषेक सैनी, आशीष सैनी, दिवेश सैनी, संजीव सैनी, सुरेंद्र सैनी, अतर सैनी, नरेंद्र सैनी, पदम सिंह, अक्षय सैनी, योगवीर सेन, सोनू सैनी, ओमपाल सैनी, नकली राम सैनी, प्रधान वेद प्रकाश, नीरज सैनी, सोमपाल, बृजेश, गुड्डू, अक्षय व अनुज सैनी समेत आदि मौजूद रहे।